फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: डाकू बबुली कोल गैंग ने सपा नेता के बेटे का किया अपहरण

Sun, 30 Jul 2017 11:48 AM IST
सुधीर अग्रवाल, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में चित्रकूट के मारकुंडी क्षेत्र में कुख्यात डकैत बबुली कोल ने शनिवार देर रात दो लोगोंं का अपहरण कर लिया। जिन दो लोगों को बबुली कोल गिरोह ने उठाया है उनमें एक टिकरिया रेलवे गेटमैन बलवंत और दूसरा सपा नेता निर्भय सिंह उर्फ संतू सिंह के पुत्र विजय है। डाकू बबुली कोल ने दोनों को छोड़ने के लिए 50 लाख की फिरौती की मांग की है। 
विज्ञापन


घटना रात के लगभग बारह से एक बजे के बीच की बताई जा रही है। दोनों ऊंचाडीह से निमंत्रण से लौट रहे थे। तभी ऊंचाडीह रेलवे क्रॉसिंग के पास बबुली कोल गिरोह ने दोनों को बंधक बना लिया और अपने साथ ले गए।  

पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र सिंह सूचना मिलते ही रात को मौके पर पहुंचे। उन्होंने फौरन एंटी डकैती टीम के साथ तीन अन्य टीमों को सर्च ऑपरेशन में लगाया है। 
विज्ञापन


एसपी ने रविवार सवेरे यह बताया कि कल रात समाजवादी पार्टी (सपा) नेता निर्भय सिंह उर्फ संतू अपने पूरे परिवार के साथ सतना से वापस मानिकपुर आ रहे थे रास्ते में पड़ने वाला टिकरिया रेलवे फाटक से बबुली गैंग ने विजय सिंह का अपहरण कर उसे अपने साथ ले गया। पूरा परिवार रात करीब साढे बारह बजे सतना से तेरहवीं से वापस लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें