हरदोई जिले में बुआ के घर शादी में शामिल होने आई 11वीं कक्षा की छात्रा के साथ उसकी बुआ के दो बेटों ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के साथ गुरुवार को थाने पहुंची मां ने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। एसओ अनिल सक्सेना ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।
मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी क्षेत्र के एक ही विद्यालय में 11वीं कक्षा की छात्रा है। छह दिसंबर को वह सांडी के एक गांव निवासी अपनी बुआ की नंद के यहां उसकी बेटी की शादी में शामिल होने गई थी।
बताया कि उसी गांव में रहने वाली बुआ के दोनों बेटों ने उसकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बेटी से इसका पता चलने पर वह उसे लेकर थाने आई है। एसओ अनिल कुमार सक्सेना ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। एसआई दिनेश सिंह को जांच के लिए भेजा गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।