फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा में फिर कई फेरबदल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बहुजन समाज पार्टी में फिर से कई फेरबदल किए गए हैं ।मुख्य सेक्टर प्रभारी आर एस कुशवाहा को हटाकर उनकी जगह नरेंद्र कुशवाहा और मुनकाद अली को जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर शुक्रवार को किए गए इस बदलाव में कानपुर मंडल को संगठन स्तर पर मजबूत बनाने के लिए छह मुख्य सेक्टर प्रभारी बनाए गए हैं जबकि पूरे मंडल को 33 जिलों के हिसाब से बैठकर 33 अलग मुख्य सेक्टर प्रभारियों की तैनाती की गई है। मुनकाद और नरेंद्र के अलावा बौद्ध प्रिय गौतम और हेमंत प्रताप सिंह को मंडल के सभी जिलों की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा तीन तीन जिलों वाले मुख्य सेक्टर प्रभारी टीम एक वी.पी. अम्बेडकर, मनोज दिवाकर व शिवकुमार गौतम को। टीम 2 में त्रिवेन्द्र शंखवार वी.पी. सिंह जाटव, प्रदीप निगम को जगह मिली है। इसी तरह बाकी टीमें बनाई गई है। जिलाध्यक्ष में कोई बदलाव नही किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें