कानपुर। विकरू कांड के मुख्य सरगना विकास दुबे से जुड़े जय बाजपेई सहित 10 लोगों की संपत्तियों का ब्यौरा जिला प्रशासन की तरफ से एसआईटी को भेज दिया गया है। पिछले दिनों एसआईटी की तरफ से जिला प्रशासन से जय और उससे जुड़े नौ लोगों संपत्तियों की जांच का ब्योरा मांगा गया था। इसमें सिर्फ जय बाजपेई की 3 संपत्तियों के बारे में पता चला है।बाकी 9 लोगों के पास जिला प्रशासन की दी गई रिपोर्ट में कोई भी संपत्ति नहीं बताई गई है। रिपोर्ट में जे वाजपेई की जिन तीन शक्तियों के बारे में जानकारी दी गई है वह नजीराबाद क्षेत्र में ही स्थापित है।