उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव में खास सफलता न मिलने के बाद बसपा ने तय किया है कि वह इस बार महानगर में जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए अपना प्रत्याशी नहीं उतारेगी। पार्टी की तरफ से इसके लिए कोई अधिकारिक घोषणा तो नहीं की जाएगी।
कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के नए मुख्य सेक्टर प्रभारी नौशाद अली के साथ हुई पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में इस पर फैसला लिया गया है। जनपद में जिला पंचायत के चुनाव में बसपा को मात्र छह सीटें ही हासिल हुई हैं। देहात में भी यही हाल है। बसपा का पूरा फोकस विधानसभा चुनाव पर ही है।