फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने बसपा जिलाध्यक्ष की पत्नी और भतीजी को पीटा

Sat, 16 Jun 2018 05:16 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
जानकारी देती महिला प्रधान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के औरैया जिले में बसपा जिलाध्यक्ष इंद्रेश कुमार शाक्य की पत्नी ग्राम प्रधान है।  शुक्रवार को गांव के दबंगों ने उनकी पत्नी व भतीजी के साथ मारपीट की। जिससे दोनों घायल हो गई। सूचना के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

विज्ञापन

बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रुरुखुर्द की श्रीदेवी प्रधान है जबकि उनके पति इंद्रेश कुमार शाक्य बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष है। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि शुक्रवार को वह अपने देवर दुर्गेश के प्लाट पर निर्माण कार्य देखने गयी थी। तभी गांव के कई लोगों ने एक साथ हमला बोल दिया। हमलावर हाथ में तमंचा लिए थे।

 

मारपीट के दौरान आरोपियों ने उनके गले में पड़ी सोने की चेन भी तोड़ ली। उनके साथ भतीजी भी मौजूद थी। उससे भी मारपीट की गई। श्री देवी का कहना है कि जिस भूखंड पर निर्माण कार्य चल रहा है। उसके कागज उनके पास है। इसके बावजूद गांव के ही कुछ लोग उनसे मारपीट करते है।

 

मारपीट के बाद उन्होंने रुरुगंज चौकी पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। यहां से उनको कोतवाली भेज दिया गया। घटना के बाद पुलिस मारपीट करने वालों की गिरफ्तारी के लिये दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें