फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुकसान की भरपाई को बसपा में फेरबदल, नौशाद को मिली कानपुर-बुंदेलखंड की जिम्मेदारी 

Sat, 11 Jan 2020 11:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मायावती - फोटो : ANI
विज्ञापन
बीते दस दिनों में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के बसपा के कई प्रमुख नेताओं के सपा और कांग्रेस में जाने की वजह से बसपा में खलबली मची है। शनिवार को पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने इस क्षेत्र में हुए नुकसान की भरपाई के लिए संगठन में फिर से फेरबदल किया है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी के मुख्य जोन इंचार्ज नौशाद अली की जिम्मेदारी बढ़ा दी है।  नौशाद अब कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र तक पार्टी की जिम्मेदारी संभालेंगे। अभी तक उनके अधिकार क्षेत्र में सिर्फ कानपुर महानगर था। बीते दिनों बसपा के पूर्व जोनल कोआर्डिनेटर तिलकचंद अहिरवार के साथ बसपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलकर सपा की सदस्यता ग्रहण करने की रजामंदी दी थी।

प्रदेश के कुछ और क्षेत्रों में इसी तरह बसपा के कई नेता सपा में शामिल हो गए थे। कानपुर-बुंदेलखंड की जिम्मेदारी मिलने के बाद नौशाद ने शनिवार को कानपुर का दौरा किया। उन्होंने यहां के कई पुराने बसपा और सपा से जुड़े नेताओं से मुलाकात कर पार्टी को मजबूत करने को लेकर चर्चा किया। पता चला है कि दूसरी पार्टियों के कई नेता जल्द ही मायावती से मिलने लखनऊ जाएंगे। नौशाद खान ने बताया कि जल्द ही वह बुंदेलखंड के जनपदों का भी दौरा कर वहां के लोगों से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें