फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा जिलाध्यक्ष की लगेगी क्लास

Sun, 18 Jan 2015 02:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों को पांच-पांच हजार रुपये बांटने के मामले सामूहिक रूप से हो रही फजीहत के बाद पार्टी के भीतर भी मामले ने तूल पकड़ लिया है।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष रामकृष्ण भास्कर को निर्वाचन आयोग के ओर से मिले नोटिस को पार्टी ने गंभीरता से लिया है। पूरे मामले की सूचना मायावती को फैक्स के जरिए भेजी गई है।

जोनल स्तर पर जल्द होने वाली समीक्षा बैठक में इस मामले में अध्यक्ष की क्लास लगना तय है। जोनल कोऑर्डिनेटर उनसे इस बारे में सवाल करेंगे। 

मायावती की ओर से पार्र्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को उनके जन्मदिन पर जन कल्याण के कार्यक्रम करने के निर्देश मिले थे ताकि गरीबों का भला हो सके।

इसी कड़ी में 15 जनवरी को फूलबाग में जिला बसपा इकाई ने बहन जी का बर्थडे धूमधाम से मनाया। केक काटा गया और बांटा गया। सबकुछ ठीक चल रहा था तभी पिंक लिफाफे बंटने लगे।
विज्ञापन


लिफाफे खोलकर देखा गया तो उसमें पांच हजार रुपये निकले।  स्नातक क्षेत्र चुनाव के चलते आचार संहिता लागू होने के बावजूद बसपा नेताओं ने चुनाव आयोग के नियम का मखौल उड़ाया।

यही वजह रही कि उन्हें शाम को नोटिस भी जारी कर दिया गया। गौर करने वाली बात यह है कि इस बारे में पार्टी के जोनल कोआर्डिनेटर कहते हैं उन्हें कोई जानकारी ही नहीं थी।

नोट बांटने की जानकारी नहीं है। जब चुनाव आचार संहिता लागू है तो ऐसे कार्य नहीं करने चाहिए थे। अगर ऐसा हुआ है तो समीक्षा बैठक में अध्यक्ष से इस विषय में पूछा जाएगा।
विज्ञापन


-अशोक सिद्धार्थ जोनल कोआर्डिनेटर लखनऊ कानपुर क्षेत्र
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें