फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा नेता का होटल ध्वस्त: बड़ी लापरवाही! मलबे में निकल रही सरिया, तांबा आदि की लूट, एसडीएम ने है संभाली कमान

Tue, 17 Oct 2023 02:29 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: डंपरों में भरकर जैसे ही मलबा ले जाया गया, तो लकूला बस्ती के सौ से अधिक युवा डंपर पर चढ़ गए। उन्होंने सामान लूटना शुरू कर दिया और चालक से अभद्रता की। सूचना पर पहुंचे एसडीएम ने डंपर रुकवाकर होमगार्डों से लोगों को भगा दिया।
विज्ञापन
मलबे से सरिया निकालते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में ठंडी सड़क पर कब्रिस्तान की जमीन पर बने गैंगस्टर के आरोपी बसपा नेता के होटल गुरुशरणम् पर सोमवार को प्रशासन का बुलडोजर गरजा। तीन मंजिला होटल पर सुबह छह बजे से शुरू हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई देर शाम तक चलती रही। इस दौरान चार जिलों के एएसपी, सीओ व 400 जवान तैनात किए गए थे।

विज्ञापन

बसपा नेता की पत्नी मीनाक्षी दुबे का हाईकोर्ट से स्टे मिलने का दावा भी काम नहीं आया। ध्वस्त किए गए होटल की कीमत करीब 20 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। वहीं, मामले में पुलिस-प्रशासन की लापरवाही के चलते गुरुशरणम् होटल के मलबे में निकल रही सरिया, कीमती कापर आदि की लूट मच गई है।
डंपरों में भरकर जैसे ही मलबा ले जाया गया, तो लकूला बस्ती के सौ से अधिक युवा डंपर पर चढ़ गए। उन्होंने सामान लूटना शुरू कर दिया और चालक से अभद्रता की। सूचना पर पहुंचे एसडीएम ने डंपर रुकवाकर होमगार्डों से लोगों को भगा दिया। कुछ ही देर में डंपर जैसे ही रामलीला मैदान पहुंचा, तो लोग फिर खड़े हो गए।

विज्ञापन

कब्रिस्तान की जमीन पर बना होना पाया था होटल
बता दें कि फतेहगढ़ के मोहल्ला कसरट्टा निवासी गैंगस्टर एक्ट का आरोपी बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे इन दिनों आगरा जेल में बंद है। अनुपम के ठंडी सड़क पर बने आलीशान गुरुशरणम् होटल को डीएम ने सुनवाई के बाद कब्रिस्तान की जमीन पर बना होना पाया था।

ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सामान भरवाकर डूडा के पुराने भवन में भिजवाया
सोमवार सुबह करीब छह बजे तहसीलदार श्रद्धा पांडेय, एएसपी डॉ. संजय कुमार सिंह, कादरीगेट व कोतवाली इंस्पेक्टर, नगर पालिका की टीम बुलडोजर, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ होटल पहुंची। तहसीलदार ने सील खोलकर होटल से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सामान भरवाकर डूडा के पुराने भवन में भिजवा दिया।

स्टे की बात सुनने के बाद प्रशासन ने काम रोक दिया
सुबह करीब 11 बजे बसपा नेता की पत्नी मीनाक्षी दुबे पहुंचीं। उन्होंने हाईकोर्ट से स्टे की बात कही, मगर पुलिस ने लालगेट से अंदर नहीं जाने दिया। दोपहर 12 बजे वह दोबारा पहुंचीं। उस वक्त बुलडोजर से पीछे की ओर बने भवनों को गिराया जा रहा था। उनकी स्टे की बात सुनने के बाद प्रशासन ने काम रोक दिया।

सभी गलियों में बैरिकेडिंग करके नाकेबंदी कर दी थी
हालांकि उनके जाते ही डीएम संजय कुमार सिंह, एसपी विकास कुमार होटल पर पहुंचे। उन्होंने होटल के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू करवा दी। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के चलते रात में ही लालगेट से आईटीआई और आसपास की सभी गलियों में बैरिकेडिंग करके नाकेबंदी कर दी थी।

अनुपम पर दर्ज हैं 63 मुकदमे
बसपा नेता अनुपम दुबे पर हत्या, डकैती, गैंगस्टर, जानलेवा हमले सहित गंभीर धाराओं के 63 मुकदमे मैनपुरी, कानपुर, कन्नौज व फर्रुखाबाद में दर्ज हैं। 14 जुलाई 2021 को बसपा नेता ने ठेकेदार हत्याकांड में कोर्ट में समर्पण कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने अनुपम के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की थी।
विज्ञापन



ध्वस्तीकरण की कार्रवाई लगातार चलती रहेगी

गैंगस्टर के मुकदमे में डीएम के आदेश पर उनकी व परिजनों की 19 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क की गई थी। एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति ने बताया कि गुरुशरणम् होटल के ध्वस्तीकरण के दौरान होटल मालिक के परिजनों की ओर से हाईकोर्ट से स्टे की सूचना दी गई थी। मगर उनके कार्यालय को किसी तरह के लिखित आदेश उपलब्ध नहीं कराए गए। लिहाजा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई लगातार चलती रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें