फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव जिले से बसपा को लगा एक और झटका, बीजेपी में शामिल हुआ ये नेता

Mon, 09 Apr 2018 11:31 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र पांडेय के साथ मौजूद पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव से पहले नेता पार्टी छोड़ अन्य दलों में संभावानाएं तलाशने लगे हैं। इसी क्रम में उन्नाव जिले से एक बसपा नेता ने पार्टी छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है।

विज्ञापन

बसपा के टिकट पर सदर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके पंकज त्रिपाठी ने सोमवार को भाजपा का दामन थाम दिया। लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र पांडेय के सामने पार्टी की सदस्यता ली। उनके साथ दर्जनों समर्थक भी भाजपा में शामिल हुए हैं। 


वर्ष 2017 में पंकज त्रिपाठी ने बसपा के टिकट पर सदर सीट से चुनाव लड़ा था। वह 26739 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। सोमवार को उन्होंने लखनऊ प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र पांडेय के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।  उनके भाजपा में शामिल होने पर अंबुज त्रिपाठी, नरेंद्र, श्यामू सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, जितेंद्र, कर्ण बहादुर सिंह, शीलू शुक्ला आदि ने हर्ष जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें