फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा नेत्री निर्मला संखवार भाजपा में शामिल

Wed, 04 Nov 2015 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी की रसूलाबाद सीट से प्रत्याशी रही निर्मला संखवार भाजपा में शामिल हो गईं। मंगलवार को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने उन्हें और उनके समर्थकों को सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन


एक दिन पहले ही उन्होंने बसपा से इस्तीफा दिया था। वाजपेयी ने कहा कि पिछले कुछ समय से भाजपा का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है। दूसरी   पार्टियों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता लगातार भाजपा में शामिल हो रहे हैं। निर्मला संखवार के पार्टी में आने से दलित जनाधार मजबूत होगा।

भाजपा ज्वाइन करने के बाद शहर पहुंची संखवार ने बताया कि बसपा में पदाधिकारियों की तरफ से अलग राजनीति की जा रही है। यहां पर प्रत्याशियों, कार्यकर्ताओं में मायावती का झूठा खौफ पैदा किया जाता है। कभी भी अपनी बात रखने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने भी नहीं दिया जाता।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने भाजपा ज्वाइन की, उनमें बसपा के महासचिव रहे राम सजीवन संखवार, डॉ. सीएल गौतम, कुंवरजीत, शानू सिंह समेत सौ पूर्व कार्यकर्ता हैँ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें