फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव: आंकड़े न सुधरे तो बसपा से दूर होगी जीत

Sun, 12 Feb 2017 08:46 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मायावती (फाइल फोटो)
विज्ञापन
बसपा को चुनाव जीतने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। पिछले विधानसभा चुनाव के आंकड़े बताते हैं कि बसपा ने अपना पारंपरिक वोट यहां पर खोया है। ऐसे में पारंपरिक वोट बैंक का वापस लाने और जीत के लिए जातीय समीकरण बनाने के लिए बसपा कार्यकर्ताओं को कड़ी मेहनत के साथ जुटना होगा। गत लोकसभा चुनाव 2014 में मोदी लहर का सबसे बड़ा झटका बसपा को झेलना पड़ा था, बसपा को उसका आधा भी वोट भी नहीं मिला था।
विज्ञापन

 
कन्नौज सदर में 80 हजार 159, तिर्वा में 37 हजार 569 और छिबरामऊ विधानसभा में 48 हजार 807 एससी/एसटी वोट हैं, ऐसे मेें जीत के लिए बसपा प्रत्याशियों को पारंपरिक वोट को बढ़ाने के अलावा अन्य फैक्टरों पर भी पूरी ताकत के साथ जुटना होगा। बसपा प्रत्याशियों में हार-जीत की लड़ाई में शामिल हो सकेंगे क्योंकि लोकसभा जैसा हाल रहा तो बसपा को लड़ाई से ही कोसों दूर रहना होगा। ऐसे में बसपा कार्यकर्ताओं को जीतने के लिए जमीनी स्तर पर कड़ी मेहनत करने की जरूरत है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव 2014 में ये मिला था वोट
एसटी/एसटी वोट संख्या             लोकसभा(2014) में मिला कुल वोट
कन्नौज-80,159                                           29,897
छिबरामऊ-48,807                                       18,998
तिर्वा-37,569                                                18,862
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें