बांदा-चित्रकूट संसदीय क्षेत्र से बसपा ने उम्मीदवार घोषित कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देश पर मयंक द्विवेदी को बसपा से टिकट दिया गया है। घोसित प्रत्याशी मयंक द्विवेदी पूर्व बसपा विधायक पुरुषोत्तम नरेश द्विवेदी के बेटे हैं। मंडल कोऑर्डिनेटर ने प्रेस कांफ्रेंस कर उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। प्रत्याशी घोषित होने के बाद मयंक द्विवेदी ने जीत का दावा किया है। मयंक द्विवेदी वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य हैं।