लोकसभा चुनाव 2019 से ठीक पहले बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सतीश पाल के आने से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि लोकसभा चुनाव में कन्नौज से लोकसभा के संभावित प्रत्याशी हो सकते हैं।
कानपुर के रहने वाले सतीश पाल सन् 2002 व 2007 में भाजपा के सिंबल पर बिधूना विधानसभा क्षेत्र से विधायकी का चुनाव लड़ चुके हैं। इसके पहले सन 2000 में भी वह लोकसभा का चुनाव भाजपा के सिंबल में कन्नौज सीट से लड़ चुके हैं।