फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार के बाद बसपा की महिला प्रत्याशी ने किया कुछ एेसा

Tue, 05 Dec 2017 03:38 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बसपा प्रत्याशी रहीं अभिलाषा
विज्ञापन
यूपी मे हुए न‌िकाय चुनाव में कई प्रत्याश‌ियाें काे हार का सामना करना पड़ा ताे कईयाें के स‌िर जीत का सेहरा भी बंधा पर बसपा की एक मह‌िला प्रत्याशी काे अपनी हार बर्दाश्त नहीं हुई। इसके बाद उसने एेसा कदम उठाया ज‌िसे करने से पहले लाेग हजार बार साेंचते हैं।
विज्ञापन

  
यूपी के उन्नाव जिले में शुक्लागंज से बसपा नगर पालिका अध्यक्ष पद की उम्मीदवार रहीं अभिलाषा मिश्रा ने हार से निराश होकर ऐसा कदम उठा लिया जिसे देख सब हैरान रह गए। ‌क‌िसी ने साेचा भी नहीं था क‌ि उन्हें हार का इतना बड़ा सदमा लगा है।
 
चुनाव में ‌म‌िली हार से निराश होकर अभिलाषा मिश्रा ने सोमवार को जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए कानपुर लाया गया। सही समय पर उपचार मिलने उनकी जान बच गयी।
विज्ञापन


डाॅक्टराें ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है। वार्ड संख्या 6 और 15 से दो बार सभासद रह चुकीं अभिलाषा मिश्रा ने इस बार अध्यक्ष का चुनाव बसपा के टिकट पर लड़ा था। अभ‌िलाषा काे यकीन था क‌ि वाे जीत जाएंगी पर एेसा हुअा नहीं।

पति मनोज मिश्रा के मुताबिक चुनाव के लिए करीब 70 से 80 लाख रुपये कर्ज लिया था। चुनाव में हार से अभिलाषा तनाव में रहने लगी थीं। सोमवार को वह बाहर गए थे। पड़ोसियों ने पत्नी के जहरीला पदार्थ खाने की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें