फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बीएससी तृतीय वर्ष की टीम बनी विजेता

Fri, 30 Jan 2026 02:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। कस्बा के स्नेह लता मेमोरियल डिग्री कॉलेज में उमंग महोत्सव के तीसरे दिन गुरुवार को खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें छात्र-छात्राओं ने अपना दमखम दिखाया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में आयुष कुमार के नेतृत्व में खेलते उतरी बीएससी तृतीय वर्ष की टीम ने अजय नागर की बीएससी प्रथम टीम को हराकर विजेता बनी।
विज्ञापन

वहीं खो-खो प्रतियोगिता में लक्ष्मी की अगुआई में खेलने उतरी बीएससी द्वितीय की टीम ने अक्षरा की बीएससी प्रथम टीम को हरा दिया। पुरुष वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता ऋतिक वाजपेयी की बीएससी तृतीय वर्ष टीम ने नंदकिशोर नंदू की अगुआई में खेलने उतरी एमए प्रथम की टीम को हरा दिया। महिला वर्ग में खुशी की बीएससी तृतीय वर्ष की टीम ने सालेहा ने नेतृत्व में खेल रही बीएससी द्वितीय वर्ष की टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया। डिस्कस थ्रो में खुशबू शर्मा ने 16.5 मीटर दूर चक्का फेंक कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वहीं, पुरुष वर्ष में आयुष वर्धन ने 26.50 मीटर चक्का फेंक कर प्रथम स्थान पााया। इसके अलावा अन्य एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में भी खिलाडियों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। यहां विद्यालय के प्रबंधक विनीत कुमार गुप्ता, उप प्रबंधक प्रवेश कुमार यादव, प्राचार्य डॉ. अमित कुमार गुप्ता, राजीव शुक्ला, डॉ. सिद्ध राम राजपूत, डॉ. विमल यादव, डॉ. संतोष वाजपेई, डॉ. आलोक वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें