इटावा जिले में शुक्रवार रात बीएससी की छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा के आत्महत्या करने कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। सिविल लाइन के शिव नगर अड्डा जालिम निवासी शिल्पी कुशवाहा (22) एक निजी कॉलेज से बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी।
शुक्रवार रात खाना खा कर अपने कमरे में सोने गई थी। इस दौरान उसने पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदा लगा आत्महत्या कर ली। सिविल लाइन थाना प्रभारी मोहम्मद कामिल ने बताया कि छात्रा के आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं है।
वहीं, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से अभी कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। परिजनों और आस-पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।