फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: पहलवानों ने दिखाए दांव, 17 आगरा में करेंगे प्रतिभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिला पंचायत इंटर कॉलेज में शुक्रवार को फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पहलवानों ने दमखम दिखाया। 17 पहलवानों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत इंटर कॉलेज हैवरा और कुश्ती संघ इटावा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता का जिला कुश्ती संघ के मुख्य संरक्षक डॉ. शिव कुमार यादव और कुश्ती संघ की अध्यक्ष मंजू भदौरिया ने शुभारंभ किया। बालिका वर्ग के 45 किग्रा में नेहा, 48 में नैना, 50 में विशाखा, 55 में बबली व 57 किग्रा में सुधा के विजयी रहने पर उनका चयन किया गया।
ं बालक वर्ग के फ्री स्टाइल की 45 किग्रा कुश्ती में अमरदीप, 48 में प्रशांत, 51 में लवकुश, 55 में अंशुल, 60 में आलोक, 65 किग्रा में गुलशन का चयन किया गया। ग्रीको रोमन स्टाइल की 45 किग्रा में आदर्श, 48 में रोहित, 51 में प्रियांशु, 55 में नवीन कुमार, 60 में सलमान व 65 किग्रा में प्रियांशु ने दमखम दिखाया। सभी का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है।
विज्ञापन

इस मौके पर सचिव अवनीश कुमार, कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार यादव, सदस्य राजीव कुमार यादव, दिनेश यादव पूठन सकरौली, जय प्रकाश यादव हरकूपुर आदि मौजूद रहे। जिला कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष मनोज यादव बुआपुर ने सभी पहलवानों को शुभकामनाएं दीं। निर्णायक की भूमिका खेल शिक्षक और उत्तर प्रदेश कुश्ती टीम के कोच राम आशीष यादव ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें