कानपुर में छत्रपति शाहू जी महाराज यूनिवर्सिटी (सीएसजेएमयू) के सभी वार्षिक व सेमेस्टर परीक्षाओं का मूल्यांकन कार्य 16 जून तक समाप्त हो जाएगा। 30 जून तक सभी के परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर यादव ने बताया कि बीएससी प्रथम वर्ष का मूल्यांकन हो चुका है। संभवत: गुरुवार को इसका परिणाम जारी कर दिया जाएगा।