जब काम करने पर भी वेतन ना मिले तो हलात कैसे हो जाते है सोचना मुश्किल है। वैसे तो अकसर सफाई को लेकर सरकार कोई ना कोई नई योजना लेकर आती रहती पर जब सफाई कर्मियो को ही उन का मेहनताना ना दिया जाऐ तो हलात कैसे हो जाते है यह नजांरा मंगलवार को बर्रा में देखने को मिला।
कानपुर साउथ बर्रा में मंगलवार को वेतन न मिलने से गुस्साए सफाई कर्मियों ने कूड़ा ट्राली खड़ी करके हाईवे जाम कर दिया। आधे घंटे तक चले इस हंगामे के बाद भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा तो सफाई कर्मी हड़ताल पर चले गए। इसके चलते दक्षिण के कई वार्डों में कूड़ा नहीं उठ सका। आईएलएफएस कंपनी शहर के वार्डों में कूड़ा उठाने का कार्य कर रही है।
कंपनी ने ठेकेदारों की मदद से सफाईकर्मी लगा रखे हैं। चार माह का वेतन न मिलने से गुस्साए सफाईकर्मियों ने तात्याटोपे नगर चौराहे पर अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने हाईवे पर कूड़ा ट्राली लगाकर हाईवे जाम कर दिया। इसके बाद भी अधिकारी नहीं आए तो सफाईकर्मी हड़ताल पर चले गए।
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द वेतन का भु्गतान नहीं किया गया तो 110 वार्डों के कर्मचारी अनशन पर बैठ जाएंगे। प्रदर्शन में भोला, सुनील कुमार, छेदीलाल, दिलीप कुमार, राम प्रकाश, सेतराज, शनि कुमार, राजा कठेरिया, छोटेलाल, राजू भारती, गंगा चरन आदि समेत तमाम लोग मौजूद रहे।