फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएससी कृषि, उद्यान और वानिकी का कोर्स बदलेगा

Wed, 19 Oct 2016 12:08 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय,कानपुर
विज्ञापन
कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से संबद्ध बीएससी एग्रीकल्चर, हार्टीकल्चर और फारेस्ट्री का (सेकेंड से आठवेें सेमेस्टर तक) कोर्स बदलेगा। इसका खाका तैयार कर लिया गया है। बुधवार को एकेडमिक काउंसिल की होने वाली मीटिंग में इस पर मुहर लगेगी। नया कोर्स रोजगार परक है। 
विज्ञापन
  भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) की पांचवीं डींस कमेटी की सिफारिशें शैक्षिक सत्र 2016-17 से ही बीएससी एग्रीकल्चर, हार्टीकल्चर और फारेस्ट्री के पहले सेमेस्टर में लागू की जा चुकी हैं। अब फैकल्टी फोरम ने दूसरे, तीसरे, चौथे, पांचवें, छठवें, सातवें और आठवें सेमेस्टर का कोर्स डिजाइन किया है।   कोर्स औद्योगिक और कृषि इकाइयों की मांग के हिसाब से तैयार किया गया है। इसकी मंजूरी पांचवीं डींस कमेटी से मिल चुकी है। एकेडमिक काउंसिल से अनुमति के बाद दिसंबर 2016 से शुरू होने वाली अगले सेमेस्टर की पढ़ाई कराई जाएगी। डीन एग्रीकल्चर प्रो. पूनम सिंह ने बताया कि कोर्स में बदलाव का कंटेेंट शिक्षकों का है। इस पर मुहर लगने के बाद जानकारी दी जा सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें