कानपुर में बजरिया थाना क्षेत्र के कर्नलगंज इलाके में बुधवार रात ऑटो चालक ने अपनी पत्नी को बेहरमी से पीटकर मरणासन्न कर दिया। फिर फांसी के फंदे से लटका दिया। खुद ही पुलिस और ससुराल वालों को पत्नी के फांसी लगा लेने की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हंगामश किया।
पुलिस ने आरोपी पर ऋदहेज हत्या की एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। बजरिया इंस्पेक्टर राममूर्ति यादव ने बताया कि आटो चालक अनिल सोनकर ने पहली पत्नी की मौत के बाद चार साल पहले इलाकाई निवासी रजनी(40) से दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी से उसके चार बच्चे हैं।