फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नृशंस हत्याः नीम के पेड़ पर लटकता सिर देख 'सिहर उठा इटावा', छत पर मिले हाथ पर 'लिखा है ये नाम'

Sun, 13 May 2018 08:48 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
खंडहर के अंदर जांच करता पुलिस कर्मी, लोग - फोटो : अमर उजाला
इटावाः फ्रेंड्स कालोनी के आजाद नगर टीला के खंडहर में 38 वर्षीय युवक का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। हत्यारों ने युवक के सिर काटकर बगल में लगे नीम के पेड़ से टांग दिया। साथ ही हाथ को मोहल्ले के एक मकान की छत पर फेंक दिया। उसका धड़ और नाजुक अंग खंडहर में छोड़कर भाग गए।
 
विज्ञापन

2 of 4
खंडहर के अंदर जांच करता पुलिस कर्मी, लोग - फोटो : अमर उजाला
शिकोहाबाद में रहने वाले रिटायर फौजी रियासत खां का आजाद नगर टीला में खाली मकान है। आंधी से बाउंड्री भी गिर गई। उसमें मोहल्ले के लोग कूड़ा डालते हैं।  इलाके के लोगों का कहना है कि 10 साल से फौजी ने मकान की सुधि नहीं ली है, जिससे वह खंडहर बन गया है। यहां पर रोजाना स्मैकियों का जमावड़ा लगता है। शनिवार सुबह खंडहर से 100 मीटर दूर नीम के पेड़ पर युवक का सिर लटका था, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।


 
विज्ञापन

3 of 4
खंडहर के अंदर जांच करता पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी, एसपी सिटी विनीत जायसवाल सीओ सिटी अंजनी कुमार चतुर्वेदी और फ्रेंडस कॉलोनी के थानाध्यक्ष भोलू भाटी पहुंचे। छानबीन में खंडहर में युवक का धड़ और नाजुक अंग व पास में रहने वाले मुन्ना के मकान की छत पर युवक का हाथ बरामद हुआ। पुलिस को मौके पर तलवार, साड़ी व नशे में इंजेक्शन मिले। मृतक की शिनाख्त नहीं हुई। एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि हाथ पर अमित नाम लिखा है।



 
विज्ञापन

4 of 4
खंडहर के अंदर जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
मोहल्ले के लोग उसे कल्लू नाम से जानते है लेकिन अभी उसके बारे में पूरी तरह से पुष्टि नहीं हुई है। देखने में कूड़ा बीनने वाला लग रहा है। साथ ही स्मैक का आदी बताया गया है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। 


हत्या के पीछे साइको किलर की आशंका : एसएसपी
एसएसपी अशोक त्रिपाठी का कहना है कि इस तरह की हत्या के पीछे दो वजह हो सकती है। पहली आशनाई और दूसरी साइको किलर। युवक को नशे की हालत में काटा गया है, जिससे खंडहर में खून पड़ा था। इससे साफ है कि वारदात की जगह यही है। नशे की हालत में युवक चीख नहीं सका होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें