मृतक की फाइल फोटो, घटनास्थल पर पड़ा खून
- फोटो : अमर उजाला
जालौन जिले में निर्मम हत्या का एक मामला सामने आया है। कोतवाली क्षेत्र के महेवा ब्लॉक के हरकूपुर गांव में शुक्रवार देर रात करीब दो बजे भांजे ने अपने मामा की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी।
आरोपी करण सिंह ने मामा मोहर सिंह (65) पुत्र रामभरोसे निवासी हरकूपुर थाना कालपी को छत पर सोते समय कुल्हाड़ी से काट डाला। पुलिस ने आरोपी को आलाकत्ल कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी करण सिंह मानसिक विक्षिप्त बताया जा रहा है। इसके पूर्व भी कई हत्याएं कर चुका है। फरवरी माह में ही वह मध्यप्रदेश के भिंड से पेरोल पर छूटकर आया था। घटना से गांव में कोहराम मच गया है ।