फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई करना चाहता था बहन से शादी, परिवार आया आड़े तो दोनों ने उठाया ऐसा कदम पूरे गांव में मच गया कोहराम

Sun, 19 May 2019 08:03 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
भाई से शादी करना चाहती थी बहन (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

एक दूसरे से जुदा होते देख नाबालिग प्रेमी युगल ने खुदकुशी कर ली। पहले प्रेमिका ने जहर खाकर जान दे दी और जब शव रविवार को सुबह गांव पहुंचा तो प्रेमी भी फांसी के फंदे पर झूल गया। पड़ोसी से प्रेम-प्रसंग की जानकारी होने पर परिजनों ने एक रिश्तेदार से किशोरी की शादी तय कर दी। सगाई होने के बाद उसने जहर खाकर जान दे दी।

विज्ञापन


प्रेमिका का शव देखने के बाद प्रेमी ने घर जाकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। नाबालिग प्रेमी जोड़े द्वारा खुदकुशी करने की खबर लगते ही क्षेत्र में सनसनी फैली गई। परिवार के नाते दोनों भाई-बहन लगते थे। प्रशासन ने पैनल से पोस्टमार्टम कराया।

पड़ोस में रहने वाले भाई से हो गए थे बहन के प्रेम संबंध

सदर कोतवाली के नेरा गांव में रहने वाले मोतीलाल दोहरे की 17 वर्षीय बेटी प्रांसी का घर के पास रहने वाले बेचेलाल के 17 वर्षीय बेटे अर्जुन से प्रेम-संबंध थे। एक माह पूर्व प्रांसी के परिजनों को दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग की जानकारी हुई थी। अर्जुन और प्रांसी के बाबा भाई-भाई थे। इसलिए प्रांशी के परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया था।

इसके बाद परिजनों ने एक रिश्तेदार से प्रांसी की शादी तय कर दी थी। 15 मई को प्रांसी की सगाई हुई थी। शुक्रवार को प्रांसी ने शादी करने से इनकार कर दिया। परिजनों की डांट के बाद उसने घर में जहर खा लिया था। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान शनिवार शाम प्रांसी की मौत हो गई। इससे परिजन गांव में शव ले गए।
विज्ञापन

बहन के जहर खाने के बाद भाई ने भी लगा ली फांसी

प्रांसी का शव देखने के बाद घर जाकर अर्जुन ने भी चारपाई पर खड़े होकर छत की धन्नी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रशासन ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर अपर मुख्य चिकित्सा  अधिकारी डा. जेपी सलोनिया की निगरानी में पैनल से पोस्टमार्टम कराया। जिसमें अर्जुन की फांसी लगाकर आत्महत्या की पुष्टि हुई है। जबकि प्रांसी के बिसरे को सुरक्षित कर जांच के लिए लैब भेजा जाएग। सीओ श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि मामले की जांच शुरू की गई है। प्राथमिक जांच में प्रेम-संबंधों के चलते आत्महत्या के संकेत मिले है।
 
नशे में गाली-गलौज के बाद की आत्महत्या
मानीमऊ। प्रेमिका का शव देखने के बाद अर्जुन सबसे पहले दो दोस्तों के साथ शराब के ठेके पर पहुंचा था। यहां दोस्तों के साथ शराब पीने के बाद नशे में वह घर लौटा था। इसके बाद दरवाजे पर उसने काफी गलौज किया। अर्जुन को गाली-गलौज करते देखकर उसके भाई उसे घर ले गए थे। इसके बाद रात करीब 10 बजे उसने फांसी लगा ली। एक साथ गांव में दो लोगों की मौत के बाद सन्नाटा पसर गया। लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें