कहते है पैसे और ज़मीन की हवस इंसान को इस कदर अंधा बना देती है कि वह हर रिश्ते को भूल जाता है। और ऐसे में अपराध जन्म लेता है। ऐसा ही एक मामला कानपुर में सामने आया है। जहां लालच के चलते एक घिनौने अपराध को अंजाम दिया गया...
डेमो
यहां कानपुर के बिल्हौर इलाके में एक बहन ने अपने ही भाई की ज़मीन हथियाने के लिए अपने भाई की सुपारी देकर शातिराना तरीके से उसकी हत्या करा दी। लेकिन पुलिस की जांच में मृतक के मोबाइल ने पुलिस को हत्यारों तक पहुंचा दिया । पुलिस ने इस हत्या में दो महिलाओ सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
डेमो
कानपुर के बिल्हौर थाना क्षेत्र के मकनपुर में बीती 25 अगस्त को अनिल कुमार उर्फ पप्पु की हत्या कर शव को एक प्राइमरी स्कूल में डाल दिया गया था जिसकी शिनाख्त दो दिन बाद हुई थी । मृतक का मोबाइल उसकी बहन के ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली लड़की के पास से बरामद हुआ।
डेमो
बाद में पुलिस जांच में पता चला कि मृतक अनिल ने अपनी पुश्तैनी ज़मीन का 2 बीघा हिस्सा सुरेश आस्थान नामक युवक को बेचने का एग्रीमेंट कर दिया है जिसके चलते बहन ने पैतृक ज़मीन को बचाने के लिए अनिल की हत्या करने का मन बना लिया और अपने ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली पूजा के मंगेतर सुशील कटियार को हत्या करने के लिए पचास हज़ार रुपये दे दिए।
डेमो
पूजा ने अनिल को ब्यूटी पार्लर पर बुलाकर सुशील के साथ शराब पिलाई फिर उसको दस किलोमीटर दूर लेजाकर सर कुचल कर हत्या कर दी। पुलिस ने बहन शशि कटियार ,पूजा , हत्यारा सुशील कटियार , राकेश यादव और गुड्डू कटियार को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस ने इनके कब्ज़े से हत्या में इस्तेमाल होने वाली मोटर साइकिल, सुपारी का बचा हुआ 16 हज़ार कैश और मृतक का मोबाइल बरामद कर लिया है।