फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: मकान हथियाने के लिए सगे भाई का अपहरण कर हत्या, पिता-पुत्र समेत चार गिरफ्तार

Mon, 24 Aug 2026 05:01 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: भरतकूप थाना क्षेत्र के बैहार गांव में मकान के विवाद में सगे भाई की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि भाई ने साथियों के साथ मिलकर मनोज का अपहरण किया, उसके साथ मारपीट की और गला घोंटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने पिता-पुत्र समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतकूप थाना क्षेत्र के बैहार गांव में मकान के लालच में सगे भाई ने अपने ही भाई का अपहरण कर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और साक्ष्य छुपाने के लिए शव को झांसी के पास लैतुरा बांध में फेंक दिया। इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने पिता-पुत्र समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली है।

विज्ञापन

एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बैहार निवासी पट्टू देवी ने 20 अगस्त को पुलिस को सूचना दी थी कि उसके पति मनोज 19 अगस्त की सुबह ई-रिक्शा चलाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। उनका ई-रिक्शा चौहान ढाबा के पास खड़ा मिला था। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि शाम करीब साढ़े सात बजे एक कार वहां आकर रुकी थी। कार से उतरे कुछ लोगों ने मनोज को जबरन कार में बैठाया और अपने साथ ले गए।

सीसीटीवी से कार का नंबर निकाला

सूचना के आधार पर पुलिस ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर कार का नंबर सामने आया और उसके मालिक की पहचान कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की।

जांच में सामने आया कि मनोज का अपहरण उसके सगे भाई महोबा जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर, कचहरी के पीछे निवासी अनिल पाल ने अपने बेटे हिमांशु पाल और खन्ना थाना क्षेत्र के सिरसी कला निवासी रोहित साहू व राजू पाल के साथ मिलकर किया था।

मकान अपने नाम कराने का बनाया दबाव

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मनोज के नाम दर्ज मकान को अपने नाम कराने का उस पर दबाव बनाया जा रहा था। मनोज के इनकार करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसे लैतुरा बांध के पास ले जाया गया, जहां गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई।

विज्ञापन

आरोपियों ने साक्ष्य छिपाने के लिए शव को बांध में फेंक दिया। पुलिस को इसकी जानकारी मिलने के बाद टीम बांध किनारे पहुंची और शव की तलाश शुरू की, लेकिन अभी तक शव बरामद नहीं हो सका है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ के साथ शव की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें