फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई ने जीजा के साथ मिलकर बहन को उतारा मौत के घाट, स्कूल से घर पहुंचे बच्चे मां का शव देख हुए बदहवास

Fri, 04 Oct 2019 08:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
मां की मौत की खबर सुन बदहवास बैठे बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हमीरपुर के इंदिरा नगर मोहल्ले में किराये के मकान में रह रही एक महिला को उसके पति ने साले के सहयोग से गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के समय बच्चे स्कूल में थे। पति हत्या करने के बाद पत्नी के शव के पास बैठा रहा। पुलिस ने पति व भाई को हिरासत में लिया है। घटना स्थल का जायजा लेने पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना पहुंचे।
विज्ञापन


मां की तहरीर पर मृतका के पति व भाई समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के पीछे जमीन का विवाद बताया जा रहा है। कुरारा थानाक्षेत्र के शिवनी गांव निवासी जयनारायण सिंह की पत्नी सोनी (35) पति से अनबन होने पर पिछले चार सालों से कस्बे के इंदिरा नगर मोहल्ले में अशोक निषाद के मकान में किराये पर रहकर अपने बच्चों को पढ़ा लिखा रही थी।
 

सोनी की मदद उसकी मां भौनिया गांव निवासी कृष्णा देवी कर रही थी। मां द्वारा अपनी बेटी मदद करना उसके भाई कंचन को पसंद नहीं आ रहा था। इससेे वह मां और बहन से लगातार विवाद करता रहता था। उसको आशंका थी कि कहीं मां अपने हिस्से की 19 बीघे जमीन बहन के नाम न कर दें। गुरुवार की रात सोनी अपने मायके भौनिया गांव पहुंच गई।

इस पर उसका पति जयनारायण भी गांव पहुंच गया। जमीन को लेकर भाई कंचन व पति जयनारायण का मां कृष्णा देवी व सोनी से विवाद होने लगा। सोनी किसी तरह गांव से चुपचाप कस्बा आ गई। सुबह जिस समय सोनी घर पर पूजा कर रही थी। तभी उसका पति जयनारायण व भाई कंचन पहुंच गए। बच्चों के स्कूल जाने के बाद इनमें फिर विवाद शुरू हो गया और गुस्से में आकर दोनों ने सोनी की गला घोंटकर हत्या कर दी।

 
विज्ञापन

हत्या के बाद पति जयनारायण पत्नी के शव के पास पड़े तखत पर बैठा रहा जबकि भाई वहां से भाग निकला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे कस्बा इंचार्ज सतीश यादव ने आरोपी पति को घर से दबोच लिया। इसके बाद गांव की ओर भाग रहे भाई कंचन को भी पुलिस ने पकड़कर थाने में बंद कर दिया।

इस हत्याकांड को लेकर एसपी हेमराज मीणा, एएसपी एसके सिंह, सीओ सदर अनुराग सिंह पहुंचे और परिजनों से पूछताछ कर मामले की गहराई से छानबीन करने के निर्देश दिए। मां कृष्णा देवी की तहरीर पर मृतका के पति जयनारायण सिंह, भाई कंचन सिंह, कंचन सिंह के साले आशू सिंह व बबलू सिंह निवासी पतारा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें