इस पर कई बार पिता और अन्य परिवारीजनों के साथ बहन के ससुरालीजनों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन ससुरालीजन अपनी मांग पर अडिग रहे। धमकी भी दी कि यदि मांग पूरी न की, तो तुम्हारी बहन को फांसी पर लटका कर मार देंगे। उसी घर में बहन के ननदोई मनोज व ननद कमलेश कुमारी भी रहती हैं।
वहीं पिता ने बताया कि उसकी पुत्री ने ननदोई द्वारा छेड़खानी किए जाने की बात बताई थी। भाई ने छेड़खानी से पीड़ित होकर आत्महत्या करने का आरोप लगाया है। इस मामले में पीड़ित पिता ने पुत्री की मौत पर ससुरालीजनों पति दीपू, जेठ सोहन व मुन्ना लाल व ननद कमलेश, ननदोई मनोज पर दहेज की मांग को लेकर पुत्री का उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाया है।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश चौहान ने बताया कि मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग पाया गया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।