फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेठ ने बांके से बहू को काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। दशहरा सुजानपुर ग्राम के मजरा पड़ियापुर में मंगलवार रात करीब नौ बजे जेठ ने बहू को अवैध संबंधों के शक में घर के सामने बांके से काट डाला। चौकीदार की सूचना पाकर सीओ व प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में मृतका की तीन वर्षीय बेटी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

पड़ियापुर दशहरा सुजानपुर के पूर्व प्रधान कल्याण सिंह वर्मा अपने बड़े बेटे सुभाष व छोटे पुत्र स्व. संजय की पत्नी सीमा (32), उसके दो बच्चे आर्यन (6) वर्ष व छवि (3) वर्ष के साथ रहते थे। सीमा के पति संजय ने पिछले वर्ष पत्नी के अवैध संबंधों से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसकी मौत के बाद भी सीमा के चाल चलन में कोई कमी नहीं आई।
कई बार इसके लिए ससुर पूर्व प्रधान कल्याण सिंह व जेठ सुभाष ने रोका, लेकिन वह नहीं मानी। ग्रामीणों की माने तो मंगलवार को रसूलाबाद के सुभाष नगर में रहने वाले किसी युवक के साथ सीमा को उसके जेठ ने उसे आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसी बात पर आवेश में आकर जेठ सुभाष ने बांके से सीमा को घर के बाहर काट डाला।
विज्ञापन

चौकीदार की सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने सीमा की बेटी छवि (3) ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ परशुराम व प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण ने बताया कि मृतका के मायके बलेपुरवा इंदरगढ़ कन्नौज में इसकी सूचना दी गई है। मायके वालों की तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज की जाएगी पोस्टमार्टम के अनुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हत्यारोपी जेठ सुभाष को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें