फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, हेलमेट होता तो बच जाती जान, बहन की शादी में शामिल होने आया था भाई

Sun, 29 May 2022 02:55 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

 पिहानी थाना क्षेत्र में बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मृतक के परिजनों को आभूषणों से भरा बैग सौंपते एसआई मोहम्मद अजीम व उनकी टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के पिहानी-चपरतला मार्ग पर शनिवार की शाम सआदतनगर गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की परिस्थितियां देख कर लगता है कि यदि हेलमेट होता, तो बाइक सवार की जान बच सकती थी। हादसे को लेकर परिजनों में मातम छाया हुआ है। 

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के ग्राम राभा के मजरा रेलाखेड़ा निवासी जयपाल (26) पुत्र गंगाराम लुधियाना में मजदूरी करता था। 30 मई को हो रही बहन की शादी में शामिल होने के लिए वह पत्नी और बच्चों के साथ गांव आया था। शनिवार शाम जेवर आदी लेकर जहानीखेड़ा से वापस गांव लौट रहा था। 
सआदतनगर गांव के पास उसकी बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। मौके पर पहुंचे एसआई मोहम्मद अजीम ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। यदि सर पर हेलमेट होता, तो उसकी जान बच सकती थी। 

विज्ञापन

आभूषणों का बैग वापस कर पेश की ईमानदारी की मिसाल
हादसे के बाद मृतक के पास मौजूद  जेवरात का बैग सआदतनगर पुलिस सहायता केंद्र पर तैनात हल्का इंचार्ज मोहम्मद अजीम खां व कांस्टेबल गंगा सिंह, दिलीप कुमार, हरबान सिंह, संजीव कुमार ने अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस कर्मियों ने परिजनों के पहुंचने पर सारे जेवरात से भरा बैग मृतक के परिजनों को सौंप कर ईमानदारी की, जो मिसाल पेश की, उसकी हर कोई प्रशंसा कर रहा है। 
विज्ञापन

मातम में तब्दील हुईं शादी की खुशियां
मिली जानकारी के अनुसार, जयपाल की बहन का 30 मई को विवाह था, जिसमें शामिल होने के लिए ही वह लुधियाना से वापस घर आया था और तैयारियों में व्यस्त था। जेवरात लेकर आते समय हादसे में दुल्हन के भाई जयपाल ने जान गंवा दी। इस अचानक हुई घटना से शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। बहन की डोली को कंधा देने आए भाई की अर्थी उठने की तैयारियों के मंजर ने हर किसी की आंख नम कर दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें