कानपुर देहात के ताजपुर गांव में छात्रा की हत्या के मामले में गुरुवार को नया मोड़ आ गया। पुलिस की पूछताछ में मृतका के बड़े भाई ने बहन की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है। हालांकि पुलिस ने अधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की है। सूत्रों के मुताबिक छात्रा के बड़े भाई के पड़ोस की एक लड़की से अवैध संबंध थे। वह रात में मिलने उससे घर आई थी।
तभी छात्रा ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसका राज न खुल जाए, इसलिए भाई ने बहन की गला घोंटकर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने अब पड़ोस की उस लड़की की तलाश शुरू की है। ताजपुर निवासी बलवान सिंह यादव की बेटी सपना (16) की 28 अक्तूबर की रात घर के अंदर गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी।