फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः हरदोई में बेकाबू कार पलटने से भाई-बहन की मौत, मच गया कोहराम

Mon, 13 May 2019 11:11 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीमार बहन का इलाज कराने सोमवार को शाहजहांपुर गए हरदोई जिले के पाली थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी रेडीमेड कपड़ों के व्यापारी की कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों की मौत की खबर सुन परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


काजीसराय मोहल्ले के निवासी अनवार (45) पुत्र इस्लाम खां की रेडीमेड गारमेंट की दुकान है। उनकी बहन शगुफ्ता (35) पत्नी माशूक भी पाली कस्बे के रामनगर मोहल्ले में रहती थीं। परिजनाें ने बताया कि शगुफ्ता की तबीयत कुछ दिन से खराब थी। शाम पांच बजे अनवार कार से बहन शगुफ्ता को लेकर दवा दिलवाने शाहजहांपुर जा रहे थे। हरदोई-शाहजहांपुर हाईवे पर थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र में ऐंठापुर गांव के पास कार बेकाबू होकर खाई में पलट गई।


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कई बार पलटने के बाद कार खाई में गिरी थी। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को कार से बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। उनके पास मिले मोबाइल फोन से परिजनों को जानकारी दी गई। पुलिस ने शव शाहजहांपुर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें