फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दिन में खिली धूप से रही उमस, दोपहर बाद बदली से राहत

Sat, 25 Jul 2026 02:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात/मूसानगर। दिन में धूप निकलने से शुक्रवार को उमस रही। इससे लोग परेशान हुए। उमस से राहत पाने को मूसानगर के देवयानी सरोवर में बंदरों के कुनबे ने स्नान किया। काफी देर तक बंदर कुनबा पानी में अठखेलियां करता रहा।
विज्ञापन

कई दिनों से हो रही बारिश से मौसम खुशनुमा रहा। हालांकि शुक्रवार को दिन में धूप निकलने से उमस भरी गर्मी रही। इससे राहगीर पसीने से तरबतर रहे। पंखे की हवा बेअसर रही। उमस भरी गर्मी का असर बेजुबान पशुओं पर भी हो रहा है। उमस भरी गर्मी से राहत पाने को बंदरों का कुनबा देवयानी सरोवर में पहुंच गया। बंदरों ने काफी समय तक पानी में अठखेलियां की।
दिन में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से करीब एक डिग्री अधिक रहा। जबकि बृहस्पतिवार रात में न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह भी सामान्य से अधिक रहा। सीएसए के कृषि मौसम तकनीकी अधिकारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि आगामी पांच दिनों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही गरज चमक के साथ स्थानीय स्तर पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें