फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: गोपीपुरवा रपटा पर डेढ़ करोड़ से बनेगा पुल, जिलाधिकारी व एसपी ने किया निरीक्षण

Wed, 02 Sep 2026 05:25 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
जिलाधिकारी व एसपी ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मानिकपुर क्षेत्र के गोपी पुरवा के पास रपटा के ऊपर बारिश का पानी बहने से आवागमन बंद है। बुधवार को जिलाधिकारी पुलकित गर्ग और एसपी अरुण कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। डीएम ने बताया कि हर साल यह समस्या होती है। स्थायी समाधान के लिए भेजी गई कार्ययोजना को स्वीकृति मिल गई है। यहां 30 मीटर लंबे पुल का निर्माण होगा, जिसके लिए 1.50 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। अधिकारियों को प्राथमिकता से काम शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल डायवर्जन से आवागमन चल रहा है। मौके पर पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के एक्सईएन अखिलेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


वैकल्पिक मार्ग बना कर शुरू कराए आवागमन
बाढ़ से टिकरिया और जारो माफी क्षेत्र के रपटा-पुलिया क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मरम्मत के बाद भी ये फिर बह गए। बुधवार को विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी, डीएम पुलकित गर्ग और एसपी अरुण कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। डीएम ने लोक निर्माण विभाग को जलस्तर कम होते ही मरम्मत के निर्देश दिए और तब तक वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था कराने को कहा। क्षतिग्रस्त रपटों पर भारी वाहनों की आवाजाही रोकने और चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। जारो माफी में क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत का प्रस्ताव तुरंत शासन को भेजने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें