फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात के वक्त दुल्हन के मोबाइल पर आई एक कॉल, एक धमकी जिसने सबको झकझोर कर रख दिया

Sun, 21 Apr 2019 01:29 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के फर्रुखाबाद में फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र निवासी युवती की शुक्रवार रात गेस्ट हाउस में शादी होनी थी। इसी दौरान दुल्हन के मोबाइल पर एक कॉल आई। फोन रिसीव करते ही धमकी देने वाले ने कुछ ऐसी बात कही जिससे हड़कंप मच गया। घरवालों में अफरा-तफरी मच गई। 
विज्ञापन



फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में एक गांव निवासी लड़की की शुक्रवार को भोलेपुर स्थित एक गेस्ट हाउस में बरात आई थी। शादी की रस्मों के दौरान प्रेमी ने दुल्हन (प्रेमिका) को फोन किया और कहा कि वह उससे शादी नहीं करेगी तो अभी वह दूल्हे को गोली मार सकता है। यह सुनकर युवती रोने लगी।

उसने पिता व अन्य लोगों को पूरी जानकारी दी। इससे गुस्साए युवती के परिवार वालों ने युवक का घर घेर लिया। उसके पिता से मामले की शिकायत की। तभी सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों परिवार के लोगों ने आपस में बात कर मामले को रफा-दफा कर दिया। युवती की शादी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें