फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलेट की मांग पर दुल्हन ने किया शादी से इंकार

Wed, 06 Dec 2017 11:09 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
शादी से इंकार करने वाली सुषमा
विज्ञापन
बरात चढ़ चुकी थी। दूल्हा द्वाराचार की पूजा के ल‌िये दूल्हन के घर की अाेर बढ़ रहा था। बरात दरवाजे पर पहुंची ताे दूल्हे ने लड़की के प‌िता से बुलेट माेटरसाइक‌िल दहेज में देने की मांग की। लड़की काे जैसे ही पता चला क‌ि दूल्हा दहेज की मांग कर रहा है उसने ‌ब‌िना एक पल गंवाये शादी करने से इंकार कर ‌द‌िया। 
विज्ञापन

घटना जालौन के माधौगढ़ कस्बा की है। मंगलवार काे गांव में एक बरात अाई। शादी की रस्माें के दाैरान दूल्हे ने लड़की के प‌िता से बुलेट माेटर साइक‌िल की मांग रखी। दुल्हन काे जैेसे ही वर पक्ष की इस मांग का पता चला उसने यह कहते हुये शादी से इंकार कर द‌िया जहां दौलत की पूजा हाे वहां सम्मान नहीं मिलेगा। 

सुषमा ने मुंबई के एक काॅलेज से एमकाम की पढ़ाई पूरी की है। जब शादी के ल‌िये प्रस्ताव अाया था ताे सुषमा ने यह साेच कर हां क‌िया था ‌क‌ि पर‌िवार अच्छा है। उसका जीवन वहां खुशी के साथ बीतेगा पर जब शादी से पहले ही दूल्हे ने दहेज की मांग की ताे उसे लगा क‌ि ये वाे पर‌िवार नहीं है जहां उसे बहू बनके जाना है। 
विज्ञापन


सुषमा ने शादी से इंकार करते हुए कहा कि जहां ऐसे दहेज लोभी बसते हो और उनके यहां सिर्फ रुपयों की पूजा होती हो वहां पर बहुओं को सम्मान नहीं मिलता है। ऐसी जगह कतई शादी नहीं करेगी।

पिता ने उसे इतना पढ़ाया लिखाया कि वह अपने पैरों पर खड़ी हो सकती है। इसके लिए उसे किसी के सहारे की जरूरत नहीं है। आज कि शिक्षित दौर में भी दहेज का लोभ वह बर्दाश्त नहीं कर सकती।

गांव वालों को बेटी सुषमा पर गर्व है। उसने इतना सहास‌िक कदम उठाते हुये शादी करने से इंकार कर द‌िया। उनका कहना है कि सुषमा ने साहस दिखाते हुए शादी से इनकार किया है। ऐसे में दहेज लोभियों को सबक मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें