फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयमाल के बाद दूल्हे को पड़ा दौरा, दुल्हन ने विदाई से पहले लौटाई बारात, बोली इसके साथ नहीं जाऊंगी

Sat, 15 Feb 2020 09:39 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विवाह कार्यक्रम
विज्ञापन
कानपुर के बिधनू थानाक्षेत्र में विदाई के वक्त दूल्हे को मिर्गी का दौरा पड़ गया। यह देख दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया। दुल्हन के इकार करते ही वहां हंगामा खड़ा हो गया।
विज्ञापन


घंटों चली पंचायत के बाद आखिर बारात को बिना दुल्हन के ही बैरंग लौटना पड़ा। इलाकेके एक गांव में बुधवार की रात फतेहपुर से बारात आई थी। रात से लेकर सुबह तक विवाह की सारी रस्में हुईं।

गुरुवार सुबह कलेवा के बाद विदाई की तैयारियां चल रही थीं। तभी अचानक दूल्हे को मिर्गी का दौरा पड़ गया। यह देख वधु पक्ष सकते में आ गया। इस बीच दुल्हन ने अपने सिर से पल्ला हटाते हुए दूल्हे के साथ विदा न होने की ठान ली।
विज्ञापन


इसे लेकर वर और वधु पक्ष के बीच काफी देर तक बहस होती रही। अंत में दोनों पक्षों से संभ्रांत लोगों ने पंचायत कर आपसी समझौते से शादी तोड़ दी। इसके बाद बारात को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें