फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर के वर के लिए वियतनाम से आई वधू गुरुद्वारे में रचाई शादी, एयरपोर्ट पर हुई थी मुलाकात

Tue, 03 Sep 2019 11:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विवाह कार्यक्रम
विज्ञापन
कानपुर के बेटे ने वियतनाम की लड़की से रीति-रिवाज के साथ शादी की और मंगलवार को विवाह का पंजीकरण कराने रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंचे। देशी लड़का और विदेशी लड़की का नवविवाहित जोड़ा वहां मौजूद लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा।
विज्ञापन


लाजपत नगर के रहने वाले मनीष मल्होत्रा मुंबई स्थित जर्मन कंपनी में काम करते हैं। पिछले साल अगस्त 2018 में वियतनाम दौरे पर गए। वहीं, एयरपोर्ट पर उनकी मुलाकात वियतनाम में फार्मा कंपनी चलाने वाली कैपथी ली से मुलाकात हुई।

मोबाइल व सोशल साइट्स के जरिए बातचीत का सिलसिला बढ़ा और शादी तक पहुंच गया। पूरे रीति-रिवाज के साथ रतनलाल नगर स्थित श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारे में दोनों ने विवाह रचाया। नवंबर में दोनों वियतनाम में भी शादी की रस्में पूरी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें