बरात लौटने के बाद सूना पड़ा घर, रखा सामान
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के कन्नौज जिले में द्वारचार की रस्म के दौरान दूल्हे को देख दुल्हन बेहोश हो गई। होश आने पर दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया। पूरी रात पंचायत के बाद भी दुल्हन शादी को तैयार नहीं हुई। सुबह बारात बिना दुल्हन के लौट गई।
सौरिख के नगला भारा निवासी दयाराम की पुत्री रजनी की शादी नादेमऊ क्षेत्र के उदारा गांव निवासी ब्रह्मादीन के पुत्र सुनील के साथ तय हुई थी। 13 मई की शाम बैंडबाजे के साथ बरात गांव पहुंची। लड़की पक्ष ने बरातियों की जोरदार खातिर की।