फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: बराती संग दूल्हा-दुल्हन पहुंचे थाने, चार घंटे तक थाना परिसर में ही बैठी रही बरात, ये है पूरा मामला

Sat, 12 Dec 2020 08:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
श्रीनगर थाने में दूल्हा-दुल्हन के साथ खड़े बराती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महोबा जिले में बरात निकासी के दौरान दूल्हे के दिल्ली से आए दोस्तों पर थूकने के विवाद में शुक्रवार को दिन में सिजवाहा गांव में खूब बवाल मचा। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


उधर, शनिवार को बरात गांव आने पर निपट लेने की धमकी से खौफजदा दूल्हा-दुल्हन बरातियों संग श्रीनगर थाने पहुंच गए और सुरक्षा की मांग को लेकर चार घंटे तक बैठे रहे। बाद में पुलिस ने सभी को अपनी निगरानी में गांव पहुंचाया।

श्रीनगर थाना क्षेत्र के सिजवाहा गांव में शुक्रवार को दूल्हे की निकासी के समय बैंडबाजे की धुन पर डांस कर रहे दिल्ली से आए दूल्हे के दोस्तों पर गांव के एक युवक ने थूक दिया। इसके अलावा कीचड़ भी फेंका। इसे लेकर बरातियों और युवक के पक्ष के लोगों में विवाद हो गया।
विज्ञापन


झगड़ा बढ़ने पर दोनों तरफ से लाठी-डंडे चले। सिजवाहा गांव के दयाराम अहिरवार के बेटे राजेश की शादी छतरपुर, मध्यप्रदेश की एक युवती से तय हुई थी। शुक्रवार को राजेश की बरात छतरपुर के एक मैरिज हाउस में जानी थी। बरात में शामिल होने के बाद रिश्तेदार और गांव के लोग राजेश के घर में इकट्ठा हो गए थे।
विज्ञापन

दूल्हे की निकासी के वक्त उसके दिल्ली से आए दोस्त डांस कर रहे थे। उसी दौरान गांव के शैलेंद्र राजपूत ने उन पर थूक दिया। इसको लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते संघर्ष में बदल गया। दोनों तरफ से लाठी-डंडे चल गए। इसमें शैलेंद्र राजपूत और उसके पक्ष के भूरा, उमेश व लखीराम के सिर फट गए।

वहीं, राजेश के दोस्त महेश और अखिलेश समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का इलाज कराया। इसके बाद दोनों पक्षों की तहरीर पर एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। साथ ही पुलिस ने अपनी निगरानी में बरात को छतरपुर के लिए रवाना किया।

इस दौरान युवक के पक्ष के लोगों ने बरात लौटने के बाद देख लेने की धमकी दी। शनिवार को दुल्हन को विदा कराकर घटना से खौफजदा दूल्हा बरात संग गांव नहीं लौटकर सुबह ग्यारह बजे सीधे श्रीनगर थाने पहुंच गया। दूल्हा-दुल्हन संग बरात को थाना परिसर में देखकर पुलिसकर्मियों मेें हड़कंप मच गया।

इस दौरान पुलिस ने सभी से पूछताछ की और समझाने की कोशिश। करीब चार घंटे तक जद्दोजहद और समझाने के दौरान चलने के बाद पुलिस ने दूल्हा-दुल्हन और बरातियों को अपनी निगहबानी में गांव पहुंचाया। फिलहाल तनाव के मद्देनजर पुलिस लगातार मामले में निगाह बनाए हुए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें