शादी के बाद सबसे पहले किया मतदान
- फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवें चरण की वोटिंग के दौरान एक दूल्हा शादी करने के बाद घर बाद में गया पहले आकर वोट दिया। इस दौरान उसकी पत्नी भी माैजूद रही। दूल्हे ने बताया कि कल उसकी शादी थी। इस दौरान दोनों साथ में काफी खुश नजर आए।
चित्रकूट के दस्यु प्रभावित गांव कैलहा भीमपुर कॉलोनी में बारात विदा करा कर आये दूल्हे वीरेंद्र ने पत्नी पार्वती के साथ घर जाने से पहले वोट डालने गए। उनकी पत्नी अपने मायके से वोट डाल कर आई थीं। शादी के बाद आज वो अपनी पत्नी को लेकर आया। पत्नी को ससुराल ले जाने से पहले उसने मतदान केंद्र पर जाकर वोट दिया।