बेटे की मौत पर रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : संवाद
इकदिल। छत पर खेलते समय दीवार में बंधी रस्सी में झूलने से उखड़ी दीवार की ईंटों से दबकर मासूम की मौत हो गई।
थाना इकदिल क्षेत्र के गांव कांकरपुर में रहने वाले रंजीत राजपूत का तीन साल का बेटा विराट रविवार दोपहर डेढ़ बजे करीब बच्चों के साथ छत पर खेल रहा था।
चार फीट ऊंची बाउंड्री पर कपड़े सुखाने के लिए बांधी गई रस्सी को पकड़कर झूलने लगा, तभी दीवार से उखड़ी ईंटों से दबकर गया। चीख सुनकर परिजनों के साथ मां उर्मिला दौड़कर कर छत पर पहुंची। ईंटों से दबे मासूम को बाहर निकलकर जिला अस्पताल ले जाने तक उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।