फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अनियंत्रित होकर पलटा ईंट लदा ट्रक, चालक गंभीर

Mon, 10 Feb 2025 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। गजनेर कस्बा की नबीपुर मार्ग पर शनिवार रात को ईंट लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे चालक गंभीर घायल होकर केबिन में फंस गया। पुलिस व फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्कत कर चालक को बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन

झांसी के ईरौच निवासी ट्रक चालक इकबाल अपने साथी क्लीनर मजीद के साथ झांसी से घाटमपुर सीमेंटेड ईंट लेने आया था। ईंट लाद कर वापस लौटने के दौरान शनिवार रात 11 बजे के करीब गजनेर चौराहा से 200 मीटर दूर मोड़ पर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे चालक गंभीर रूप से घायल होकर केबिन में फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर बिग्रेड टीम ने चालक को बाहर निकलवाने के लिए जेसीबी से ट्रक सीधा करना चाहा मगर लोड अधिक होने के चलते सफलता नहीं मिली।
इस पर पुलिस ने नबीपुर से हाइड्रा मंगवाकर ट्रक को सीधा करवाया। इसके बाद चालक को बाहर निकाल कर सीएचसी गजनेर पहुंचाया। वहां डॉ. सिद्धार्थ गोपाल शर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि घायल ट्रक चालक का उपचार करवाया जा रहा है। घटना की जानकारी ट्रक मालिक को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें