कानपुर। फजलगंज चौराहे के पास पांडुनगर निवासी प्रेमराज की प्रेम मोटर्स नाम से वर्कशाप है। वह बुधवार सुबह वर्कशाॅप पहुंचे तो ताले टूटे पड़े थे। वर्कशाॅप से ट्रक की कमानी वाले 10 पट्टे, दो ड्रम, चार रेडियेटर, तांबे के तार समेत अन्य पार्ट्स चोर पार कर ले गए। सीसी फुटेज में चार चोर दिखे हैं। फजलगंज थाना प्रभारी धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। (संवाद)