फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केशव ने तोड़ा कानून

Wed, 20 Apr 2016 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नौबस्ता बाईपास चौराहे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या को 96 किलो सिक्कों से तौलते कार्यकर्ता और (इनसेट) रुपयों से भरी थैली। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर। शहर आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य कानूनी पचड़े में फंसते नजर आ रहे हैं। भाजपाइयों ने उन्हें सिक्कों से तौलकर नया विवाद पैदा कर दिया है। सिक्कों से तौलना गैरकानूनी है। मामला कोर्ट में जाने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को सात साल तक की कैद हो सकती है।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष को भाजपाइयों ने मंगलवार को नौबस्ता बाईपास के पास सिक्कों से तौला। 96.8 किलोग्राम के उनके वजन के बराबर 35 हजार रुपये के सिक्के रखे गए थे। इसमें एक से लेकर 10 रुपये तक के सिक्के थे। इन्हें पार्टी कोष में जमा किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक शैलेंद्र शुक्ला थे। प्रदेश अध्यक्ष के तराजू पर बैठते ही 82 किलो सिक्के दूसरी तरफ रखे गए। फिर और सिक्के रखकर वजन बढ़ा 96 किलो किया गया। फिर भी कम पड़ने पर और सिक्के डाले गए। इस तरह प्रदेश अध्यक्ष को उनके वजन 96.08 किलो के सिक्कों से तौला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें