फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएफसी की सुरक्षा में सेंधमारी मामलाः आतंकी कनेक्शन की आशंका, आईबी एमआई और एटीएस ने शुरू की जांच

Thu, 10 Jan 2019 09:14 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पकड़ा गया शातिर शमीम असलम (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अर्मापुर स्थित आयुध निर्माणी कानपुर (ओएफसी) की सुरक्षा में सेंधमारी की कोशिश मामले में खुफिया एजेंसियों ने आतंकी कनेक्शन की आशंका पर पड़ताल शुरू कर दी है। ओएफसी गेट पर तैनात सुरक्षा गार्डों के हत्थे चढ़े शातिर शमीम असलम से आईबी (इंटेलीजेंस ब्यूरो) और एटीएस (आतंकवाद निरोधी दस्ता) ने अर्मापुर थाने में बुधवार रात घंटों पूछताछ की। शमीम के साथ ही उसके परिवार और करीबियों का ब्योरा भी जुटाया। एमआई (मिलेट्री इंटेलीजेंस) ने पुलिस से पूछताछ की। गुरुवार को अर्मापुर पुलिस ने शमीम को जेल भेज दिया है। आगे की पूछताछ के लिए उसकी कस्टडी रिमांड लेने की तैयारी है।
विज्ञापन


करीब तीन महीने पहले अहिरवां चकेरी से हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी कमरुज्जमा को पकड़ा गया था। इससे पहले लखनऊ में मुठभेड़ में जाजमऊ निवासी आईएसआईएस के आतंकी सैफुल्ला को एसटीएफ ने मार गिराया था। अब ओएफसी की सुरक्षा में सेंधमारी का मामला सामने आने पर प्रमुख खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। इसी क्रम में आईबी की टीम ने बुधवार को शमीम असलम से घंटों पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक आईबी अफसरों ने शमीम के परिवार, करीबियों के साथ-साथ वह पहले क्या करता था समेत कई जानकारियां जुटाईं।

 

अफसरों ने शमीम का मोबाइल नंबर, फेसबुक और व्हाट्सऐप चैट भी देखी

अफसरों ने शमीम का मोबाइल नंबर, फेसबुक और व्हाट्सऐप चैट भी देखी। इसके बाद अर्मापुर थाने पहुंचे एटीएस के अफसरों ने शमीम से पूछताछ की। गुरुवार दोपहर एमआई (मिलेट्री इंटेलीजेंस) की टीम थाने पहुंची और कार्यवाहक थानाप्रभारी अजय पाल सिंह से पूरे मामले जानकारी ली। एफआईआर कॉपी लेने के बाद टीम वहां से आयुध निर्माणी दफ्तर पहुंची।

अफसरों से मामले से जुड़े दस्तावेज मांगे तो उन्होंने पत्राचार से ही दस्तावेज उपलब्ध कराने की बात उसने कही। इसके बाद टीम लौट गई। घटना की विवेचना कर रहे कार्यवाहक थानाप्रभारी अजय पाल सिंह ने बताया कि शमीम के मोबाइल की कॉल डिटेल के सहारे मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रहे हैं। उसकी पूर्व और वर्तमान की गतिविधियों और संपर्कों का भी पता लगाया जा रहा है।

 
विज्ञापन

यह है मामला...

फर्जी नियुक्ति व एंट्री पास मामले को जोड़कर देख रही एमआई
मिलेट्री इंटेलीजेंस आर्डनेंस फैक्ट्री मेें मथुरा के नगोरा खुजरी निवासी मेंबर सिंह के फर्जी नियुक्ति पत्र से नौकरी पाने की कोशिश और फर्जी इंट्री पास से सेंधमारी मामले को जोड़कर देख रही है। 

यह है मामला
मंगलवार कों फर्जी एंट्री पास के जरिए ओएफसी में घुसने की कोशिश करते वक्त गेट पर तैनात सुरक्षा गार्डों ने शास्त्रीनगर निवासी प्रवीन पांडेय को पकड़ा था। उससे पूछताछ के बाद नौबस्ता के हंसपुरम निवासी शमीम असलम को गिरफ्तार किया। शमीम के पास मिले बैग से कई फर्जी दस्तावेज और आयुध निर्माणी की मोहरें बरामद हुई थीं। ओएफसी के वरिष्ठ महाप्रबंधक की तहरीर पर शमीम के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें