फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: डाल तारों पर अटकी, ढाई घंटे बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। केस्को भले बारिश से पहले पेड़ों की छंटाई के दावे करता हो लेकिन हकीकत इससे इतर है। अक्सर पेड़ की डाल तारों पर गिरकर फाल्ट का कारण बनती है। बुधवार को बारिश के दौरान इसी तरह से कई जगहों पर फाल्ट हुए जिसके बाद इलाकों में घंटों बिजली गुल रही। शास्त्रीनगर सबस्टेशन और फीडर से जुड़े इलाके में 33 केवीए की हाईटेंशन लाइन पर पेड़ की डाल गिर जाने से फाल्ट हो गया। डाल हटाने और फॉल्ट दुरस्त करने में केस्को काे करीब ढाई घंटे लग गए। दोपहर 3:20 बजे से शाम 5:50 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं, परमपुरवा सबस्टेशन के बारादेवी फीडर से जुड़े इलाके में भी 33 केवीए की हाईटेंशन लाइन पर पेड़ की डाल गिरने से करीब चार घंटे बिजली नहीं रही। सुबह 8:15 बजे से 12:15 बजे तक आपूर्ति बाधित रही। दर्शनपुरवा सबस्टेशन के जी-9 फीडर की बिजली आईसोलेटर बदले जाने के लिए 11:30 बजे से 12:50 बजे तक नहीं आई।
विज्ञापन

तेज हवा और पानी ने उड़ाई बिजली
गुरुवार सुबह चलीं तेज हवाओं और बारिश ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर भी काफी असर डाला। इसके चलते निरालानगर, बसंत विहार फीडर से जुड़े इलाकों में सुबह 7:50 बजे बिजली चली गई थी। करीब ढाई घंटे की मरम्मत के बाद आई। वहीं, कमला टावर फीडर से जुड़े इलाके में 11 केवीए बाइफरकेशन (लोड वितरण) के काम के कारण सुबह 11 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली गुल रही। ओमनगर, संतनगर, गुमटी प्लाजा, बंबा रोड इलाके में 11 बजे से तीन बजे तक बिजली नहीं आई। विद्युत उपकरणों की टेस्टिंग के चलते मीरपुर, मुंशीपुरवा, टाटमिल, फेथफुलगंज, कृष्णा हॉस्पिटल, शांतिनगर, रेलबाजार, सेंट्रल रेलवे स्टेशन, त्रिवेणी नगर, पैराशूट, न्यू लोको इलाके में 11 बजे से चार बजे तक बिजली गुल रही। कल्याणपुर के न्यू आवास-विकास फीडर से जुड़े जी सेक्टर और आसपास के क्षेत्र में सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक, एचएएल सबस्टेशन के सीएनजी फीडर के इलाके में 11 बजे से दो बजे तक बिजली गुल रही। मसवानपुर के आसपास 10:30 बजे से 1:30 बजे तक बिजली नहीं रही। विष्णुपुरी, नवाबगंज में दोपहर को पांच घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें