फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कम उम्र में फट रही दिमाग की नस, नौ गंवा चुके जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ने से हार्ट अटैक के साथ ब्रेन हेमरेज के रोगी बढ़ रहे हैं। सोमवार को कार्डियोलॉजी में सात और हैलट इमरजेंसी में दो की मौत हुई। हैलट में रात नौ बजे तक ब्रेन स्ट्रोक के आठ रोगी आए। इनमें छह के मस्तिष्क की नसें फट गईं।
विज्ञापन

कार्डियोलॉजी के निदेशक प्रो. राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि ओपीडी में 1123 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। हार्ट अटैक के लक्षण वाले 82 रोगियों को भर्ती किया गया। सात रोगी ब्रॉट डेड रहे यानि अस्पताल पहुंचने के पहले ही उनकी मौत हो गई। बताया कि अगर लक्षण उभरते ही रोगी अस्पताल आ जाएं तो जान बच सकती है।
सोमवार रात तक हैलट इमरजेंसी में 32 रोगी भर्ती हुए इनमें आठ ब्रेन स्ट्रोक के थे। इसके अलावा अस्थमा, सीओपीडी, लिवर और गुर्दे फेल के रोगी रहे। न्यूरो साइंसेस के प्रमुख प्रोफेसर मनीष सिंह ने बताया कि ब्रेन हेमरेज के ज्यादातर रोगी 40 से 50 साल आयु वर्ग के हैं। अनियमित लाइफ स्टाइल की वजह से दिक्कत हो रही है। ठंड से बचाव और खानपान में लापरवाही बरतने पर ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ जाता है। ब्रेन हेमरेज के रोगियों के ब्योरे का अध्ययन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें