फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन भर में 18 मिनट से ज्यादा मोबाइल पर बात दे सकता है ब्रेन कैंसर

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर कानपुर। गर्भवती महिला या सामान्य महिला अगर पूरे दिन भर में 18 मिनट से ज्यादा मोबाइल पर बात करती हैं तो उनको ब्रेन कैंसर का खतरा हो सकता है। महिलाओं की त्वचा कोमल होती है इस वजह से मोबाइल से बात करने में कानों का तापमान 1 डिग्री सेल्सियस बढ़ जाता है। यह ब्रेन कैंसर के खतरे को बढ़ावा देता है। यह बात राजकीय गर्ल्स इंजीनियरिंग कॉलेज, अजमेर के डॉक्टर संजीव यादव ने एचबीटीयू में चल रहे वेबिनार के दूसरे दिन कही। उन्होंने मोबाइल पर बात करना साथ की माइक्रोवेव मिक्सी के इस्तेमाल से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया वेबिनार के दूसरे सत्र का उद्घाटन एआईटीएच की निदेशक डॉ रचना अस्थाना ने किया। डॉ संजीव ने बताया के मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल बच्चों के लिए बेहद नुकसानदायक है। रात में अक्सर लोग सोते समय तकिए के नीचे मोबाइल रख लेते हैं जो गंभीर बीमारियों को बुलावा दे सकते हैं। इसके अलावा पैंट और शर्ट की जेब में मोबाइल रखना भी हानिकारक है कोशिश करें कि जब भी आप कहीं बाहर बैठे हो तो मोबाइल का इस्तेमाल ना करें मैं मोबाइल जेब से निकाल कर बाहर रख कर दें। अधिक बात करनी हो तो हैंड्स फ्री या फिर स्पीकर ऑन करके बात करें। यहां तक कि माइक्रोवेव मिक्सी कंप्यूटर अभी अधिक इस्तेमाल आने का रखें कोशिश करने की जब भी इन उपकरणों का इस्तेमाल करें, उचित दूरी बनाए रखें। प्रति कुलपति प्रो मनोज शुक्ला सहित कई अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें